Homeदेशधर्मबिहार

कौड़िया बसंती स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत की छठ पूजा की जीवंत झांकी,लोक संस्कृति की दिखाई झलक

प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं ने किया मनमोहक प्रदर्शन

भगवानपुर हाट (सीवान)। प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़िया बसंती में छात्राओं ने छठ पूजा की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर लोक आस्था के महापर्व की खूबसूरत छटा बिखेरी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने दउरा, सूप, फल और प्रसाद के साथ छठ व्रत की विभिन्न रस्मों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दृश्य ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक आस्था, पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया।

झांकी के जरिए बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर शिक्षक राजीव कुमार सिंह, सरोज कुमार, संजय कुमार पाल, अनिल कुमार यादव, नेहा कुमारी, अफसाना खातून एवं समीक्षा कुमारी उपस्थित रहे। झांकी में संध्या खातून, मुस्कान कुमारी, अल्का कुमारी, मनीषा कुमारी, उषा कुमारी, राजनंदनी, रंजनी, अंजू, निशा, अन्नी, प्रीति, खुशी खातून एवं स्नेहा खातून ने भाग लिया। छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर को छठमय बना दिया।