Homeचुनावदेशबिहारराजनीति

भगवानपुर हाट में एनडीए,राजद जन सुराज के कैंम्प में जमे रहे कार्यकर्ता

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में बने पार्टी कैंम्प में चहल पहल देखी गई। जिसमे सबसे अधिक राजद प्रत्याशी जय राम यादव के पक्ष में जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय, बंगाली प्रसाद संतोष चौहान पप्पू यादव सहित दर्जनों समर्थक जमे दिखाई दिए ।

जबकि जन सुराज अफाक अहमद के समर्थन में उपेंद्र सिंह, एजाज अली, रमेश सिंह बुलेट, युवा संत नागमणि, डॉ. सोहराब सहित अन्य समर्थक मतदान के समय तक जमे रहे। इसके अलावे एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के कैंम्प में बीरेंद्र सिंह, दारा सिंह समर्थकों के साथ देखे गए। वही निर्दलीय प्रत्याशी रामेन्द्र राय तथा राहुल राज के समर्थन में कैंम्प लगा था। वही राजद और एनडीए कैंम्प में जीत के प्रति समर्थक असन्वित दिखाई दे रहे थे, तथा एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे।