पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित
सीवान के आलमपुर गांव में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हादसा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं; जांच के लिए एसआईटी गठित
सीवान। जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पटाखा फैक्ट्री के मालिक अमरुद्दीन मियां (65), उनकी दो पोतियां मुस्कान सिद्दीकी (23) और खुशबू सिद्दीकी (13), नाती अरसद सिद्दीकी (8) तथा पटाखा बनाने के लिए बुलाया गया मजदूर राज कुमार सिंह उर्फ भोला (35) शामिल हैं।
इस हादसे में परिवार की बहू और दो अन्य पोतियां भी गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबितघटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना स्तर पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की है।
एसपी भारत सोनी ने जामो बाजार थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है।पुलिस विस्फोट के कारणों और अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पटाखा बनाने का काम कब से चल रहा था और इस मामले में किन लोगों की भूमिका थी।घटना में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। एसआईटी की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

