Home

बाइक की ठोकर से महिला घायल, चालक ने अस्पताल पहुंचाकर दिखाई इंसानियत

भगवानपुर हाट। थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच-331 पर शुक्रवार को रामपुर बाजार के समीप बाइक की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर हाट में भर्ती कराया।घायल महिला की पहचान बनकट गांव निवासी स्व. जयराम प्रसाद की पत्नी सरस्वती कुंवर के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि घटना कैसे हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि वह घायल हो गई हैं।हादसे में महिला के माथे पर गंभीर चोट लगी, जिससे काफी खून बह गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल उनके माथे की ड्रेसिंग की और परिजनों को घटना की सूचना दी।बाइक चालक द्वारा घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने की स्थानीय लोगों ने सराहना की।