Homeदेशधर्मबिहार

उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव में छात्राओं ने छठ पूजा की झांकी प्रस्तुत कर दिखाई लोक संस्कृति की झलक

पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं ने छठ महापर्व की परंपराओं को किया जीवंत

भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव में छठ महापर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने छठ पूजा की विभिन्न रस्मों और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। झांकी के माध्यम से लोक आस्था के महापर्व छठ की महत्ता और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई गई।

छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोक परंपराओं, संस्कृति और छठ महापर्व के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व से परिचित कराना था।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रिंकी कुमारी, कपिलदेव प्रसाद, शीला कुमारी, संगीता कुमारी, मानस पियूष, राजेश कुमार, सोनू कुमार, राजप्रताप, मीनाक्षी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।