Homeदेशधर्मबिहार

छठ महापर्व के जरिए सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दे रही विश्वामित्र सेना

पटना, 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विश्वामित्र सेना ने पटना के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाकर बिहार सहित देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। पोस्टरों के माध्यम से संगठन ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और आपसी एकता का संदेश दिया।विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, लोक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

यह पर्व हमें सूर्य, जल, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव सिखाता है। छठ के अवसर पर जाति और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ पर्व मनाते हैं। यही सनातन संस्कृति की मूल भावना है।उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

संगठन का उद्देश्य सांस्कृतिक चेतना जगाने के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना है। राजकुमार चौबे ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और बिहार के निरंतर विकास की कामना की।