Homeदेशबिहारशिक्षा

विश्वामित्र सेना की पहल से आयोजित ग्लोबल AI एक्सपो के दूसरे दिन छात्रों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को किया गया सम्मानित

धर्मेंद्र रस्तोगी

पटना, 20 नवंबर।बिहार की राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में विश्वामित्र सेना के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो- 2026 के दूसरे दिन भी युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय सचिव अशोक उपाध्याय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं और स्कूलों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

19 से 21 नवंबर तक चल रहे इस एक्सपो का उद्देश्य बिहार के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार, एक्सपो में 100 से अधिक कंपनियों की भागीदारी और 5 हजार से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। विश्वामित्र सेना की यह पहल बिहार के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।सेम खबर भेजिए ऑनलाइन के लिए