Homeदेशधर्मबिहार

छठ महापर्व पर 506 जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री और साड़ी का वितरण

बसंतपुर (सीवान)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बसंतपुर स्थित कमल कुंज भवन में सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल की गई। स्वर्गीय कमल सिंह के पुत्र शंकर सिंह एवं डॉ. मोहित राज सिंह (एमबीबीएस, कोलकाता) की ओर से 506 जरूरतमंद परिवारों एवं छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री और साड़ी का वितरण किया गया।

इस दौरान छठ व्रत करने वाली महिलाओं को साड़ी के साथ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

पर्व की खुशियों में जरूरतमंद परिवारों को सहभागी बनाना और उनकी सहायता करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए शंकर सिंह एवं डॉ. मोहित राज सिंह के प्रति आभार जताया।