कमल सोनी ने 101 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण
भगवानपुर हाट। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भगवानपुर बाजार में सामाजिक पहल करते हुए कमल सोनी ने 101 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान व्रतियों को छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कमल सोनी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों की सहायता करना और उनके पर्व की खुशियों में सहभागी बनना आत्मसंतोष का विषय है। पूजन सामग्री मिलने से व्रतियों में खुशी देखी गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

